एलपीजी की बुकिंग से लेकर टैक्स जमा करने तक एक ही एप से होगा सारा काम, जाने कैसे करें इस्तेमाल…
देश में आज के समय में सब काम ऑनलाइन तरीके से किए जा रहे हैं। भारत सरकार भी लगातार Digitalization को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग योजनाओं और मोबाइल ऐप लॉन्च करते रहती है। सरकार ने ऐसा ही एक ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप का इस्तेमाल आप कई कामों को ऑनलाइन माध्यम से करने के लिए कर सकते हैं।
Umang ऐप में मिलती है 100 से अधिक सरकारी सुविधा
दरअसल, भारत सरकार ने Umang ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से 100 से अधिक सरकारी सुविधाओं का लाभ घर बैठे लिया जा सकता है। इस ऐप के जरिए टैक्स जमा करने से लेकर पासपोर्ट बनवाने तक के लिए अप्लाई काफी आसानी किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए EPFO सर्विस को भी एक्सेस किया जा सकता है।
Umang ऐप को ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
Umang ऐप को आप एंड्रॉयड के अलावा आईफोन पर भी डाउनलोड कर सकते हैं। एंड्रॉयड फोन पर Umang को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, जबकि ऐपल यूजर्स इसे ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। Umang ऐप इंस्टॉल होन के बाद आपको इसमें रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऐप को ओपन कर लें। ऐप ओपन होने के बाद आपको नाम, मोबाइल नंबर जैसी बेसिक्स डिटेल्स डालनी होगी। इससे आपका ऐप पर प्रोफाइल बन जाएगा।
सर्चबार में सर्विस का नाम लिखकर कर सकते हैं सर्च
प्रोफाइल बन जाने के बाद आपको इसमें लॉगिन कर लेना है। इसके बाद आपको इसमें कई कैटेगरी दिखेगी। आप जिस सर्विस का यूज करना चाहते हैं उस कैटेगरी को सेलेक्ट कर लें। आप चाहे तो सर्चबार में सर्विस का नाम लिखकर भी इसे सर्च कर सकते हैं। फिर आप सर्विस का यूज कर सकते हैं
बहुत ही आसान है रजिस्ट्रेशन करना
इस पर रजिस्ट्रेशन करना काफी आसान है। ऐप को ओपन करने के बाद आप न्यू यूजर पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर दे दें। इससे आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे डाल कर आप MPIN को सेट कर लें। इससे बाद आप से कुछ सवाल पूछे जाएंगे उनके जवाब देने के बाद आपको आधार नंबर देकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लेना है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
