रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता टीम कर रही है। दिनांक 17.6.2022 को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान ढाबा में अवैध शराब की बिक्री की मुखबिर से प्राप्त सूचना पर आयुष ढाबा में छापा मारा गया,, ढाबे की तलाशी में ढाबा के काउंटर से 55 पाव देसी प्लेन मदिरा कुल 9.9 लीटर बरामद की गई।। मौके पर ढाबा का मालिक डनसेना नदारद था तो ढाबा संचालक गजानंद सारथी को गिरफ्तार आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2)36(क) के तहत किया गया।। गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक सुंदरलाल प्रधान नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चौहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।।

- महानदी ने लिया रौद्र रूप, बरेकेल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, हसौद-सरसीवां मार्ग बंद… - September 28, 2026
- बैंक हड़ताल अचानक क्यों टल गई? क्या सरकार ने मान ली मांगें? - September 28, 2026
- विराट कोहली ने 55वां वनडे शतक जड़कर बनाए 10 रिकॉर्ड, सचिन के दो कीर्तिमान किए ध्वस्त और दो खतरे में डाले… - September 28, 2026
