रायगढ़। बरमकेला नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। जिससे बरमकेला पुलिस के बीच झड़प हुई प्रदर्शन के बाद ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार बरमकेला को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियो का दुरूपयोग करते हुए नेशनल हेराल्ड मामले मे मनगढंत आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है और राजनितिक दृष्टि दिखा रही है जिसकी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कड़े शब्दों मे निंदा करती है और ईडी कि पूछताछ को गैर – कानूनी करार देती है।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार के निर्देशानुसार ब्लॉक मुख्यालय मे स्तिथ केंद्र सरकार के अधीनस्थ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया तथा कांग्रेसियों ने बताया कि केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक द्वेषवश सत्ता कि ताकत का दुरूपयोग करते हुए केंद्रीय एजेंसी संस्था का गलत उपयोग कर देश कि मुख्य विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कि अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व अध्यक्ष एवं राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कि जा रही कार्यवाही के विरोध मे संगठन के द्वारा हर स्तर पर विरोध करने कि बात कही रही है।

जिससे मौके पर शामिल रहे- ताराचंद पटेल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, कन्हैया लाल सारथी विधायक प्रतिनिधि, महेश देहरी जिला महामंत्री, बिशिकेशन चौहान अनुसूचित जाति ब्लाक अध्यक्ष, सम्पत पटेल ब्लाक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, सुशील पटेल महामंत्री, अभिनव पुजारी अप्पू, बंटी साहू, मनोहर नायक, नवीन ईजारदार, रुपेश नायक, ठाकुर चरण राणा, डॉ हरिशंकर नायक, किशोर पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बरमकेला, पुष्पराज बरिहा, हेमसागर पटेल, खेमानन्द सारथी, पवन नायक, शक्राजीत सहिस, राजकुमार नायक उपस्थित रहे।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
