जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़, कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ में स्थित कैण्टीन को दो वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 तक संचालन के लिये वार्षिक ठेका पर दिये जाने हेतु 7 जुलाई 2021 अपरान्ह 3 बजे तक प्रभारी अधिकारी नजरात शाखा जिला कार्यालय के समक्ष निविदा पेश कर सकते है। निविदा उसी दिन शाम 5 बजे खोली जायेगी जिसमें स्वयं या उनके प्रतिनिधि उपस्थित हो सकते है।
कैण्टीन संचालन के लिये वार्षिक ठेका पर दिये जाने हेतु निर्धारित नियम/शर्तो के अधीन योग्य अनुभवी व्यक्ति/संस्थान/समूह से वार्षिक किराये पर संचालित करने हेतु निविदा सूचना 18 मार्च 2021 को निरस्त करते हुये पुन: निविदा आमंत्रित किया गया है। ठेके/किराये की आवश्यक शर्ते व कार्य का विवरण/आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में जिला नाजिर, जिला कार्यालय के पास 500 रुपये प्रपत्र शुल्क के साथ 7 जुलाई 2021 तक प्राप्त की जा सकती है अथवा जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in भी अवलोकन कर निविदा प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है इस स्थिति में भी निविदा शुल्क ड्राफ्ट/चेक के माध्यम से अनिवार्य जमा कराना होगा।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
