भिलाई। मछली करी नहीं बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया. इसी को लेकर पति ने खुदकुशी कर ली. विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी, तभी पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।
सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है. खुर्सीपार टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि लक्ष्मी नारायण नगर खुर्सीपार निवासी नितेश कुमार जेना 33 वर्ष शराब पीकर अक्सर घर आया करता था।

घटना की रात भी शराब पीकर आया और पत्नी पिंकी के साथ मछली सब्जी में करी नहीं बनाने को लेकर विवाद हुआ. दोनों के बीच देर तक विवाद हुआ और पत्नी रात 11 बजे आने मायके सेक्टर-7 चली गई।
इसी बात को लेकर गुरुवार को नितेश ने अपने ही घर पर लगे पंखे में फांसी का फंदा बनाकर झूल गया. मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
