जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़, विकासखण्ड स्तरीय समावेशी शिक्षा अंतर्गत विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र धरमजयगढ़ में जिला कार्यालय से प्राप्त सहायक उपकरण जैसे-व्हील चेयर, स्मार्ट केन, एम.आर.कीट, लो विजन कीट आदि को दिव्यांग बच्चों को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एस.आर.सिदार, खण्ड समन्वयक श्री एन.पी.बिशी द्वारा वितरण किया गया।
बी.आर.पी.(समावेशी शिक्षा) श्री सत्यप्रकाश पैंकरा द्वारा दिव्यांग बच्चे एवं उनके पालकों को वितरित सहायक उपकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने दिव्यांग छात्रवृत्ति आवेदन पत्र तथा दिव्यांग पेंशन आवेदन पत्र प्रदान कर आवश्यक सुझाव भी दिये। कैम्प में व्हील चेयर 3 नग, एमआर कीट 7 नग, स्मार्ट केन 2 नग तथा ब्रैल कीट 2 नग सहायक उपकरण वितरित किया गया। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुये शेष सहायक सामग्रियों को दूसरे चरण में वितरण किया जायेगा।
इस मौके पर विकास खण्ड कार्यालय के लेखापाल श आर.पी.यादव, सीएसी मिहीर विश्वास, सीएसी चक्रधर पटेल, जतिन विश्वकर्मा, आशीष अग्रवाल, जगदीश प्रसाद साहू, नीलाम्बर राठिया उपस्थित रहे।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
