10 रुपया उधार नही देने पर पड़ोसी ने कर दिया कैंची से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर…छतीसगढ़ के इस जिले की घटना….
बिलासपुर। मंगलवार की रात 10 स्र्पये को लेकर पड़ोसी ने युवक पर कैंची से हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बहतराई अटल आवास में रहने वाले दामोदर चंद्राकर निजी संस्थान में काम करते हैं। मंगलवार की रात आठ बजे वे अपने घर के पास बैठे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी शंकर यादव आ गया। उसने दामोदर से 10 स्र्पये उधार मांगे। मना करने पर उसने दामोदर से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कैंची से हमला कर दिया। इससे उनके सिर, पीठ, दोनों हाथ और गले के पास चोटे आई। घायल ने इसकी जानकारी अपने बड़े भाई रामनारायण को फोन पर दी। रामनारायण के पहुंचने तक घायल की स्थिति गंभीर हो गई थी। उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

