शादी के दौरान हर कोई जश्न के रंग में रंगा होता है। लेकिन कई बार इस माहौल के बीच ऐसा कुछ होता है कि बात पुलिस तक पहुंच जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आया है। यहां एक शादी समरोह के बीच जीजा ने साली के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी की जीजा को पुलिस उठा के लिए।

शराब के नशे में साली को बार-बार नचाने की कर रहा था कोशिश
दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे का है। यहां शादी के दौरान जीजा शराब के नशे अपनी साली को डीजे पर जबरन बार-बार नचाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान साली अपने जीजा से दूरी बनाने की कोशिश करती रही। लेकिन जीजा ने नशे में होश खो रखा था। जीजा की हरकतों से परेशान साली ने पुलिस बुला ली। साली की शिकायत पर रात में पुलिस जीजा को उठाकर थाने ले गई और उसे पूरी रात लॉकअप में रखा। दोपहर तक परिवार के लोग थाने पहुंचे और आपसी समझौते के बाद जीजा को छुड़ाया।
गुड़गांव में नौकरी करता है जगरूप
दरअसल, गांव का रहने वाला जगरूप गुड़गांव में गार्ड की नौकरी करता है। उसके छोटे भाई जगदीश की शादी बीती 10 जून को बांदा में हुई थी। शादी में जगरूप की साली भी आई थी। मंगलवार की शाम बधाई पूजन (हाथा) का कार्यक्रम चल रहा था। घर पर डीजे पर सब डांस कर रहे थे। जगरूप भी डांस कर रहा था।
लड़की के पिता ने बुलाई पुलिस
उसी दौरान वह अपनी साली का हाथ पकड़कर जबरन डांस करने लगा। इस पर साली ने भी थोड़ा डांस किया फिर मना कर दिया। लेकिन जगरूप उसे बार-बार डांस करने के लिए मजबूर करने लगा। इस पर साली को गुस्सा आ गया और उसने अपने पिता से इसकी शिकायत कर दी। पिता ने तुरंत ही पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जीजा को पकड़ कर थाने ले आई।
रातभर थाने में रहने के बाद दोपहर परिजनों के समझौता कराने में जुट गए थे। इस पर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि डीजे पर डांस को लेकर नशे में जीजा और साली के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया जा रहा था। लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बनी और तो पुलिस ने जगरूप का 151 के तहत चालान कर दिया।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
