संयोग देखिए -कबीर जयंती और राहूल की ज़िंदगी
बिर्रा – मन के हारे हार है और मन के जीते जीत यह कहावत आज चरितार्थ हो गई जब आत्मविश्वास से भरे राहूल साहू ने ज़िन्दगी जीत लिया। उक्त बातें वाट्स अप ग्रुप जिज्ञासा रायल ग्रुप बिर्रा द्वारा आयोजित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के मुख्य एडमिन जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि ज़िले के मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत पिहरीद में लगातार पांच -छ: दिनों से बोरवेल में गिरे बच्चे की सकुशल वापिसी पर कहा। उन्होंने लगातार अपने ग्रुप में शामिल सदस्यों से एक दुआ एक प्रार्थना के साथ उस बच्चे की सलामती के लिए आग्रह किया गया था।इस संबंध में सहयोगी एडमिन श्रीमती रेखा सिंह जी राजमहल बिर्रा ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि thank god ईश्वर का बहुत बहुत धन्यवाद ईश्वर की लीला अपरम्पार है प्रभु के चरणों मे कोटि कोटि प्रणाम। राहुल बेटा शीघ्र स्वस्थ हो।वहीं कु प्रिति तंबोली ने लिखा कि छोटी छोटी दुआ मिल कर बड़े भाग्य का निर्माण करती है! दुआ और प्रार्थना का असर इतना की मौत को भी मात दे दे!आज राहुल बोरवेल से 105 घंटे बाद भी निकाल लिया गया !इस सफल आयोजन के लिए शासन और कार्यक्रम अधिकारियों को हार्दिक धन्यवाद साधुवाद! कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि
हे प्रभु जीत जायेंगे हम तू अगर संग है जिंदगी हर कदम एक नई जंग है, औऱ इस जंग को छत्तीसगढ़ से पिहरीदवासी एक छोटे से नन्हें मासूम बालक राहुल बाबा ने जीत ही ली. औऱ इस शब्द को सत्य मे बदल दिया, सभी प्रशासन सरकार एवं उनकी टीम को ह्रदय से धन्यवाद बहुत ही कठिनाइयों का सामना करते हुए यह कार्य को सफल बनाया है.

राहुल बाबा की सफलता पूर्वक अपने माता पिता से मिलने के लिए पुरे छत्तीसगढ़ वासियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें. पुरे मिडिया टीम को भी ह्रदय से धन्यवाद. राधे कृष्ण की कृपा सब पर बनी रहे. सत्य निराश हो सकता है लेकिन परास्त कभी नहीं। रामायण प्रेमी विजय देवांगन ने कहा कि प्रभु के घर देर,अंधेर नहीं, आज सभी ने देख लिया कि
सत्य की सदा से जीत होती है । अपनी शुभकामनाओं में समूह के सदस्य प्राचार्य एफ एल साहू, डॉ रामकृष्ण वैष्णव, दिवाकर शर्मा,नम्रता शर्मा, अभिषेक केशरवानी, श्रीमती प्रीति सुनील तंबोली, उमेश कश्यप,शुभम थवाईत, राजीव तिवारी, श्रीमती लता तिवारी, योगेश उपाध्याय, श्रीमती संगीता उपाध्याय, उदय प्रताप सिंह, पं तोषण तिवारी,सीबी सिंह, श्रीमती अनीता सराफ, डॉ उमेश दुबे, छवि कुमार पटेल, विनोद यादव, सहित ग्रुप के सदस्यों ने राहुल साहू के दीर्घायु जीवन की मंगलमय कामना की है।

- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

