जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ :- रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लाखा के समीप बीति रात मवेशियों को ट्रक में भरकर बूचड़खाने ले जा रही एक ट्रक अनियत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। इस घटना में 19 गायों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 6 गाय घायल हो गई हैं। वही घटना के बाद ड्राइवर और तस्कर रात के अंधेरे में मौके से फरार हो गये है।
इस संबंध में कोतवाली टीआई मनीष नागर से मिली जानकारी के अनुसार आजसुबह करीब 5 बजे उन्हें स्थानीय ग्रामीणों से सूचना मिलते ही टीआई मनीष नागर अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मवेशियों से भरा झारखंड की एक ट्रक लाखा पुल के से नीचे गिरा हुआ था इस हादसे में 19 मवेशियों की मौके पर मौत हो गई वहीं 6-7 गाय घायल हैं।
टीआई मनीष नागर ने बताया कि मृत मवेशियों को बाहर निकला गया है और साथ ही घायल मवेशियों का ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर इलाज की व्यवस्था भी कराई। ट्रक को देख कर ऐसा लग रहा है कि उसमें करीब 40 से 50 गाय थी जो घटना के बाद बाहर निकल कर भग गई। घटना के बाद से फरार गौ-तस्कर और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। घटना रात करीब 11.30 बजे की बतायी जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस न केवल मृत गायों के कफ़न दफन में जुटी गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में मवेशियों से लदी ट्रक झारखंड के रांची ले जाने का खुलासा हुआ हैं।
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

