कोंडागांव, छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ एक कमरे में पकड़ लिया। इस पर पत्नी ने जमकर हंगामा किया। पति की इस बेवफाई से नाराज पत्नी ने गांववालों को भी इकट्ठा कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सजा के तौर पर पहले तो युवक और उसकी प्रेमिका का पीटा, फिर उनके कपड़े उतरवाए, बाद में दोनों को नग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया। अब इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

फरसगांव SDOP मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि, उड़न्दाबेड़ा इलाके के रहने वाले एक शादीशुदा युवक का इलाके की ही एक युवती के साथ पिछले कई दिनों से प्रेस प्रसंग का मामला चल रहा था। युवक का अपनी प्रेमिका के घर आना-जाना लगा रहता था। जब शनिवार को पत्नी को इस बात की भनक लगी तो वह अपने पति के प्रेमिका के घर पहुंच गई। जहां पहले से ही पति और युवती दोनों साथ में एक कमरे में बैठे मिले। इस बात से नाराज पत्नी ने शोरगुल कर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया।
फिर एकाएक ग्रामीणों की भीड़ पहुंचती गई। जिन्होंने युवक और उसकी प्रेमिका को इस गलती की सजा के तौर पर पहले पीटा, फिर दोनों के कपड़े उतरवा लिए। इसके बाद नग्न अवस्था में दोनों को गांव में घुमाया गया। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। SDOP ने बताया कि, अभी कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सारी जानकारी दी जाएगी। घटनाक्रम का फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले का पता चल पाया है।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
