बिहार के सीतामढ़ी जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिसे सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे और कहेंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है। यहां तीन आरोपियों ने 16 साल लड़की को पहले बेहोश किया, इसके बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। यह घटना महिंदवारा थाना क्षेत्र के गांव की है। पीड़िता अपनी सहेली की शादी से लौट रही थी। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता के मुताबिक, उसके परिवार पर पंचायत में समझौता करने का दवाब बनाया गया। पंचायत ने इंसाफ देने के बजाय उससे कहा कि समझौता कर लो। घटना की पुष्टि के लिए पीड़ित की सहेली को महिला पुलिस थाने ने कॉल किया, सहेली ने भी गैंगरेप की घटना की पुष्टि की। उसने बताया कि वो इतना डर गई है कि घरवालों तक को कुछ नहीं बताया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि देर रात वह शादी से लौट रही थी, तभी तीन युवकों ने उसे घेर लिया। इस दौरान उसकी एक सहेली वहां से किसी तरह भाग गई। आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। तीनों आरोपी शराब के नशे में थे। पीड़िता दसवीं की छात्रा है। घटना के बाद सुबह चार बजे उसे होश आया। इसके बाद उसने किसी तरह घर पहुंचकर परिजन को वारदात की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने मामले को पंचायत में ले जाने को कहा, लेकिन लड़की के परिजन ने महिला थाने में शिकायत करने पहुंचे। इस संबंध में महिला थानेदार रेखा सिन्हा ने कहा कि पीड़िता का बयान लेने के बाद उसे रविवार को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल किया गया। सूचना पर महिन्दवारा थाने की पुलिस ने महिला थाने पहुंचकर मामले की छानबीन की।
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
- कैसे निकाला जाता है कॉकरोच का दूध, क्यों है यह हेल्दी? - September 17, 2026
- गणपति बप्पा के लिए मोदक नहीं बना पाए तो केले के हलवा का लगाएं भोग, आसान है रेसिपी… - September 17, 2026
