छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में दोगुना हुआ कोरोना के केस, सबसे ज्यादा रायपुर में मिले नए मरीज….
रायपुर। : छत्तीसगढ़ में कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। कल की तुलना में आज सामने आए नए मामलों में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। जिसे लेकर फिर से चिंता बढ़ गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर अलर्ट मोड पर आ गया है।
रायपुर में मिले 18 नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 24 घंटे में 43 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में सामने आए हैं। रायपुर में 18 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बीते 24 घंटे में 12 मरीज स्वास्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 167 है। वहीं प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव दर की बात करें तो एक दिन में केस में 1.17 प्रतिशत हो गई है।
देश में भी बढ़ रहे केस
कोरोना के मामले सभी राज्यों में बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली में एक बार फिर कोरोना ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिसके बाद फिर से वैक्सीनेशन पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं विशेषज्ञों की माने तो कोरोना का पीक जून में रहने की संभावना है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
