हम होंगे कामयाब… बेहद करीब पहुंची रेस्क्यू टीम, कुछ देर का इंतजार और… फिर सूरज देख सकेगा राहुल…
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसे राहुल को निकालने में जुटी रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है। 88 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने राहुल के करीब पहुंच गई है।
रेस्क्यू टीम उनकी आवाज सुन रही है। अब से कुछ देर अब राहुल को बोरवेल से बाहर निकाला जाएगा। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। बाहर निकालने के बाद यहां से उन्हें सीधे अपोलो अस्पताल ले जाया जाएगा।
कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि राहुल शाम से अब बेहतर हालत में है। खाना मांग रहा है। इसके बाद हम फिर से आशान्वित हुए हैं। उसकी सांसें भी ठीक चल रही हैं। बच्चे की जान को खतरा नहीं है। अब हम कह सकते हैं कि अंतिम पड़ाव में पहुंच चुके हैं।
सीएम भूपेश लगातार ले रही जानकारी
राहुल साहू के सकुशल रेस्क्यू को लेकर सीएम भूपेश बघेल लगातार पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। इस कठिन पल में सीएम भूपेश ने ट्वीट कर हौसला बढ़ाया है। सीएम ने लिखा कि हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, हमारी टीमों पर पूर्ण विश्वास रखते हुए आशा करते हैं कि सुबह सूर्योदय के साथ राहुल साहू का मुस्कुराता चेहरा हम सबके बीच होगा। हम होंगे कामयाब!
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
