बुलंदशहर। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले से पुलिस ने एक युवक को नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर उससे कथित रूप से छेड़छाड़ कर रहा था। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

मिली जानकारी जे अनुसार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। इस मामले की जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। बताया जा रहा हैए कि रविवार को पीड़ित परिवार के सदस्यों ने लड़के को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
