माननीय कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता टीम कर रही है।। जिसके कारण महुआ शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।।


दिनांक 11.6.2022 को पुसौर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पड़िगांव निवासी शिवा कुमार साव अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही है,, मुखबीर की सूचना की विश्वसनीयता पर शिवा साव के घर छापा मारा गया.. तलाशी में 50 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चौहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।।

आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।। आज लगातार तीसरा दिन है जब शराब के 3 बड़े तस्कर जेल के अंदर चले गए।।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
