अनूठी शादी: छतीसगढ़ के युवक ने दो प्रेमिकाओं से एक मंडप में रचाई शादी, दुल्हनों के गोद में थे उनके बच्चे….
कोंडागांवः छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक अनूठी शादी हुई, जिसमें एक दूल्हे ने एक ही मंडप में अपने दो प्रेमिका के साथ सात फेरे लिए। इतना ही नहीं दूल्हा दो बच्चों का पिता है। यहां पूरा मामला छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा अंतर्गत ईरागांव क्षेत्र के ग्राम उमला का है। जहां दूल्हा शादी से पहले ही दो बच्चों का बाप बन गया है और दो दुल्हन का पति भी ।
दरअसल, ग्राम उमला निवासी रजनसिंह पिता सुखराम सलाम जो पहले ग्राम आडेंगा निवासी दुर्गेश्वरी मरकाम से विवाह का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद समाज के बीच सगाई हो गया तब से लड़की लड़का के घर रहने लगी कुछ माह बाद एक बच्चा का जन्म भी हो गया। दोनों की समाज के बीच सगाई भी करा दी गई और दुर्गेश्वरी रहने के लिए रजनसिंह के घर आ गई। कुछ माह बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच रजनसिंह को आंवरी की सन्नो बाई गोटा से भी प्रेम हो गया।
रजनसिंह और सन्नों का प्रेम प्रसंग इतना आगे बढ़ा कि वह भी गर्भवती हो गई। उसने भी एक बेटी को जन्म दिया। इसका पता जब लोगों को चला तो बातें शुरू हो गईं। इस पर रजनसिंह ने परिवार से बात की। समाज की बैठक हुई और दोनों युवतियों ने रजनसिंह के साथ शादी की हामी भर दी। दोनों को ऐतराज नहीं था। फिर समाज की रजामंदी से रजनसिंह ने दोनों युवतियों से शादी का फैसला ले लिया।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

