शर्मनाक: पपीता पेड़ टूटने पर गुस्साये भाभियों ने देवर को जमकर पीटा, कर दिया ऐसा काम कि निकल गए युवक के प्राण…
बिहार के भागलपुर जिले एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक उनके भाइयो और भाभियों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जब उसके साथ मारपीट की जा रही थी, तो भाइयों की पत्नियों ने ध्रुव के प्राइवेट पार्ट को मरोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने मृतक के भाईयों और भाभियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार थाने में दी गई प्राथमिकी के अनुसार मृतक के भाई राकेश कुमार के पुत्र का 10 जून को मुंडन है। इसी की तैयारी में सब लोग घर की साफ-सफाई कर रहे थे। ध्रुव कुमार से एक भारी लकड़ी घर में लगे पपीता के पौधे पर गिर गई, जिससे वह नष्ट हो गया। पपीते के पौधे को टूटा देख राकेश कुमार-रोशनी कुमारी और त्रिलोकी जायसवाल-हीरा देवी गालियां देने लगे। इसका जब ध्रुव कुमार ने विरोध किया तो चारों ही उसको पीटने भी लगे। इसी दौरान महिलाओं ने ध्रुव के प्राइवेट पार्ट को मरोड़ दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। फिर बड़े भाई प्रह्लाद ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांचकर उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी जूली कुमारी के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में राकेश कुमार-रोशनी देवी और त्रिलोकी-हीरा को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि चार में से दो नामजद आरोपितों राकेश कुमार-रोशनी देवी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
