रायगढ़ ।दिनांक 09.06.2022 के सुबह थाना कोतवाली में सूचना मिला कि डीएम बंगला के पीछे आउटर बाउंड्री वॉल के अंदर खंडहर नुमा टायलेट ब्लॉक में एक अज्ञात युवक उम्र करीब 25-30 वर्ष का शव लोहे के पाइप में चमड़े की बेल्ट को फंदा बनाकर लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । मृतक के पास से प्लेटफार्म टिकट व परिचय पत्र मिला है । प्रारंभिक जांच में मृतक के सीतापुर थाना क्षेत्र का होने की जानकारी मिल रही है, परिजनों के बताए अनुसार मृतक अपने साथियों के साथ दिगर राज्य कमाने खाने गया था, जो बीते रात रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर रात्रि करीब 11 बजे अपने साथियों के साथ उतरा है । मृतक के साथी रेलवे स्टेशन से उतरकर कहां गए तथा मृतक रायगढ़ में क्यों रुका इस संबंध में मृतक के वारिसान, दोस्तों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में सीतापुर थाने में सूचना दी गई है । जांच में आए तथ्यों पर अग्रिम विधि अनुरूप कार्यवाही की जावेगी ।

- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
