(डीईओ की तत्परता से मृतक सहायक शिक्षक की पत्नी को मिली अनुकंपा गृह ग्राम में पदस्थापना, शिक्षकों ने जताया आभार)

बिर्रा –अनुकंपा नियुक्ति में त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जाँजगीर-चांपा श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के द्वारा सहायक शिक्षक बुधवार सिंह पैकरा के मृत्यु उपरांत उनकी पत्नी गेंदबाई पैकरा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।बुधवार सिंह पैकरा ,सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय खरमोरा विकास खण्ड बलौदा का दिनांक 15 मई को दुःखद व आकस्मिक निधन हो गया, नियुक्ति पत्र ग्राम के समीपस्थ विद्यालय करमंदा में प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार राठौर, विवेक राठौर, दिलीप भारती, सुभाष देवांगन, रामस्वरूप साहू, लखनलाल कंवर जिला अध्यक्ष अनु. जनजाति प्रकोष्ठ ने जिला शिक्षा अधिकारी मैडम का धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही साथ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बलौदा श्री श्याम रतन खाण्डे जी एवं पूरे कार्यालय का विशेष योगदान रहा। नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए जिलाशिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी,मनहरण थवाईत बड़े बाबू,सरवन वैष्णव,रविन्द्र कुमार राठौर, रामस्वरूप साहू, लखनलाल कंवर, विवेक राठौर,दिलीप भारती,सुभाष देवांगन उपस्थित थे एवं हरीश कुमार गोपाल ब्लॉक अध्यक्ष बलौदा, मड़वा संकुल समन्वयक रोहित देवांगन, लक्ष्मीप्रसाद सोनझरी, वीर सिंह पैंकरा, गुरूवार सिंह पैंकरा, नंदालाल साहू,अमित कुमार महिलांगे, सुखनंदन सिंह कंवर, कन्हैया मरावी, रामफल पैकरा सहित साथियों ने जिलाशिक्षा अधिकारी महोदया को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




