रायगढ़। दिनांक 06.06.2022 को थाना कापू अंतर्गत ग्राम जगालमौहा में महिला की उसके पति द्वारा डंडे से मारपीट कर हत्या किये जाने की सूचना पर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक आर.एस.तिवारी, सहायक उप निरीक्षक बृज किशोर गिरी हमराह स्टाफ के घटनास्थल पहुंचे, जहां मौके पर आरोपी प्रेमसाय एक्का (62 वर्ष) के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कापू को मोबाइल पर घटना की सूचना मिला मौके पर पहुंची पुलिस टीम को गावं के जयप्रकाश यादव (उम्र 45 वर्ष) बताया कि दिनांक 05.06.2022 के दोपहर के समय घर का खपरा छा रहा था । उसी समय प्रेम साय एक्का उसकी दूसरी पत्नि इन्द्रो बाई (50 वर्ष) को जंगल की ओर से डण्डे से पीटते घर ला रहा था जिसे “ क्यों मार पीट कर रहे हो ” कहने पर “ मेरी पत्नी को मार रहा हूं तुम्हें किया मतलब ” कहकर बोला फिर भी उसे मारने-पीटने के लिए मना किये और अपने काम पर लग गये । दूसरे दिन प्रेम साय एक्का बताया कि उसकी पत्नी इन्द्रो बाई मर गई है । तब गांव के लोगों को बताया । प्रेम साय एक्का की पहली पत्नी भी गांव में है, दूसरी पत्नी अलग रहती है । प्रेम साय एक्का हमेशा अपनी पत्नी से झगड़ा मारपीट करता था । आरोपी प्रेमसाय एक्का पिता डिगुन एक्का उम्र 62 वर्ष साकिन जगालमौहा थाना कापू को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
