जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। साल विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम ‘केवल एक पृथ्वी’ रखी गई है। विश्व पर्यावरण दिवस के उत्सव में दुनिया भर के 100 से अधिक देश शामिल होते हैं। यह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा वर्ष 1973 में शुरू किया गया था और अब तक जारी है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिस प्रकार पर्यावरण मनुष्य जाति के लिए महत्वपूर्ण है ताकि वह फल फूल सके और जिंदा रह सके उसी प्रकार एक साफ सुथरा और सुरक्षित पर्यावरण भी अब मनुष्य के क्रियाकलापों पर निर्भर करता है।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में थाना सरिया परिसर में थाना प्रभारी केके पटेल, अर्जुन पटेल के साथ सभी पुलिस स्टाफ एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सरिया स्वप्निल स्वर्णकार , जनपद पंचायत अध्यक्ष बरमकेला श्रीमती तारा अरुण शर्मा ,विधायक प्रतिनिधि अरुण शर्मा ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शरद यादव आदि शामिल होकर वृक्षारोपण कर सरिया वासियों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु संदेश सम्प्रेषित किये।

पर्यावरण दिवस पर थाना प्रभारी केके पटेल का संदेश –

स्वस्थ वातावरण प्रकृति के संतुलन को बनाए रखता है और साथ ही साथ पृथ्वी पर सभी जीवित चीजों को बढ़ने, पोषित और विकसित करने में मदद करता है।पेड़ हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हम हर तरह से जानवरों की सेवा करते हैं। हमें फूल और लकड़ी प्रदान करने के अलावा, वे ठंडी हवाओं और गर्मियों के दौरान एक छाप छोड़ते हैं, इसलिए सभी को प्रत्येक वर्ष 1 पेड़ जरूर लगानी चाहिए तथा उसको संरक्षित भी करनी चाहिए।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
