रायगढ़, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, रायगढ़ ने जनसामान्य को जानकारी देते हुए सूचित किया है कि माननीय उच्च न्यायालय नई दिल्ली के द्वारा याचिका अंतर्गत पारित आदेश दिनांक 22.3.2022 द्वारा सहारा क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी को निवेशकों से कोई भी जमा लेने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। अतएव सहारा क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी एवं सहारा गु्रप के किसी भी स्कीम में राशि अंशदान जमा न करें। इस सूचना प्रसारण के बाद भी यदि कोई व्यक्ति सहारा ग्रुप के किसी भी स्कीम में राशि जमा करता है तो उसके लिए वह व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सहारा क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी लिमिटेड सहारा इण्डिया भवन कपूरथला काम्पलेक्स अलीगंज लखनऊ उ.प्र.केन्द्रीय पंजीयक सहकारी सोसायटी कृषि एवं सहकारिता विभाग, कृषि मंत्रालय भारत सरकार से प्रतिबद्ध है। विगत कुछ समयों से सहारा क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी के विरूद्ध सोसायटी के अंशधारकों/जमाकर्ताओं द्वारा जमा अंशदान की वापसी नहीं होने की लिखित शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही है। जिसको देखते हुए माननीय उच्च न्यायालय नई दिल्ली के द्वारा याचिका अंतर्गत पारित आदेश दिनांक 22.3.2022 द्वारा सहारा क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी को निवेशकों से कोई भी जमा लेने के लिए प्रतिबंधित किया गया है, इसे जनसामान्य की सूचना के लिए प्रसारित किया जा रहा है।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




