रायगढ़: बस स्टैंड मे लाश मिलने से मची खलबली…गन्ना रस दुकान के पीछे मिला शव…

रायगढ़: लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पर स्थित गन्ना रस की दुकान के पीछे एक युवक की लाश मिली है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की मौत का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आज लैलूंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि लैलूंगा बस स्टैंड के पास गन्ना रस के दुकान के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया।
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान मनोज लकड़ा पिता विलियम्स लकड़ा उम्र 30 वर्ष निवासी शंकर नगर कुनकुरी जशपुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक बस से उतर कर बस स्टैंड के पास बैठा था। तब उसकी अचानक मौत हो गई।
लैलूंगा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान करने के लिए उनके गांव के वार्ड पार्षद से संपर्क किया गया। जिन्होंने उनकी मां से बात कराई। पुलिस द्वारा शव को ले जाने के लिए बोले जाने पर उनकी मां ने कहा कि वह वृद्ध और असहाय है, उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। जिसके बाद पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए खुद के खर्चे से वाहन व्यवस्था कर शव को विशेष आरक्षक के साथ उनके घर रवाना किया।
- एचडीएफसी बैंक सारंगढ़ ब्रांच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन… - December 15, 2025
- उपभोक्ताओं के साथ धोखा! हसौद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे गांवों नेटवर्क की बदहाली से जनता परेशान..महीने का रिचार्ज पूरा, सुविधा अधूरा.. - December 15, 2025
- प्रशासनिक अवहेलना का शिकार शासकीय माध्यमिक शाला आमाकछार…जर्जर हालत में पढ़ने मजबूर बच्चे, क़भी भी घट सकती है दुर्घटना..!शौचालय के अभाव से छात्राओं को भारी परेशानी.. - December 15, 2025

