रायपुरः राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर अब हरियाणा कांग्रेस को खेमें में सेंध का डर सता लगाने लगा है। हरियाणा के 27 कांग्रेस विधायकों को छत्तीसगढ़ लाया गया है। सभी विधायक स्पेशल प्लेन से रायपुर पहुंचे है। बताया जा रहा है कि इन विधायकों को अब यहां से एक रिसॉर्ट में ले जाया जाएगा।

वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह ने हरियाणा से कांग्रेस विधायकों को छत्तीसगढ़ लाने की बात को लेकर कहा है कि कांग्रेस के अंदर विश्वसनीयता इतनी समाप्त होते जा रही है कि हरियाणा के अपने ही लोग डर के भाग रहे हैं। सवाल इस बात का है कि वहां के लोग अपनी पार्टी से ही अपने को असुरक्षित महसूस क्यों कर रहे हैं? समझा जा सकता है ऐसे में क्या होगा कांग्रेस पार्टी का विश्वास आपस में ही समाप्त हो गया है। एक दूसरे के प्रति अविश्वास करते हैं। कांग्रेस के अंदर संगठन में जो सबसे खराब स्थिति आई है। वह अविश्वास के कारण है।
- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
