सारंगढ़ जनपद पंचायत के लोकप्रिय विकास विस्तार अधिकारी श्री एच. जगत को दी गयी भावपूर्ण विदाई…अपने सरल व्यवहार और ईमानदारी के लिए सदैव रहेंगे कर्मचारियों के जेहन मे…
रायगढ़। सारंगढ़ जनपद के विकास विस्तार अधिकारी श्री एच जगत को सारंगढ़ जनपद पंचायत के सभाकक्ष मे बम आँखों से भावपूर्ण विदाई दी गयी। समारोह मे श्री जगत दी साल श्रीफल के साथ उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उनके दीर्घायु की कामना गई गयी। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनके सेवाकाल में दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया।
सीईओ अभिषेक बैनर्जी ने के शब्दो ने किया भाव विभोर-
युवा जनपद सीईओ अभिषेक बनर्जी ने अपने सम्बोधन मे कहा, यह एक अधिकारी के लिए बड़ा गर्व का विषय होता है कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के दिलों में छाप छोड़कर सेवानिवृत होता है।



श्री जगत जी बहुत ही ईमानदार, कर्मठ, और अपने काम के प्रति समर्पित रहे है। इनके मार्गदर्शन और सहयोग से सारंगढ़ जनपद अपने कठिनतम और उत्कृष्ठ कार्यों का सम्पादन कर पाया। मै उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हुँ।उनको आश्वासन दिलाते है कि उनके नक्शे कदम पर चलते हुए सारंगढ़ जनपद की ग्रामीण विकास के क्षेत्र में आगे बढाएंगे साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यो को हमेशा याद रखेंगे।ज्ञात हो श्री जगत जी 2 बार उत्कृष्ठ सी.आर. प्राप्त कर चुके हैँ। और उन्होने 39 वर्ष 4 माह तक अपनी सेवाएं दी। अपने सेवा काल मे बेदाग़ छवि और विनम्रता के लिए सदैव याद रखे जाएंगे।
उक्त् विदाई कार्यक्रम मे जनपद सीईओ अभिषेक बनर्जी, बिहान शाखा संदीप तम्बोली, आरईएसबी के. खाण्डेकर , अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजू पटेल , पंचायत इस्पेक्टर रामलाल जायसवाल , एडीओ भोला चौहान, भोला पटेल, करारोपण अधिकारी सुंदरमणी पटेल , आर सी पटेल, सुरेश राठिया, विजय कुजूर, कृष्णा चौहान, सचिव संघ अध्यक्ष कामता अम्बेटकर, एवं समस्त जनपद पंचायत सारंगढ़ और सचिव संघ उपस्थित रहे।


- अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायगढ़ का परचम: नेपाल में सम्मानित हुए चार पत्रकार, कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात… - April 21, 2026
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026

