बच्चो के सर्वांगीण विकास हेतु जिले का विश्वसनीय नाम “अशोका पब्लिक स्कूल”….भव्य विद्यालय, उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम्, सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल एवं अनुशासन देती है अलग पहचान…NEET, JEEE, CA, CS जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को कराया जा रहा तैयार….
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। सारंगढ़ स्थित अग्रणी शिक्षा संस्थान “अशोका पब्लिक स्कूल” में इन दिनों प्रवेश को लेकर काफी भीड़ उमड़ रही है।अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सजग पालकों की भीड़ प्रतिदिन विद्यालय के प्रवेश काउंटर में देखी जा रही है। प्रति वर्ष की अपेक्षा इस शिक्षा सत्र 2022-23 में पालकों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। निसंदेह अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अशोका विद्यालय एक उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान के रूप में स्वयं को स्थापित की हुई है।

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के साथ- साथ विशाल विद्यालय भवन, सुविधाजनक छात्रावास की सुविधा विद्यालय को अपनी एक अलग पहचान देती है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ -साथ व्यवहारिक व नैतिक ज्ञान पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है।विशाल खेल मैदान बच्चों को खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है। पालकों में हर्ष का माहौल व्याप्त है कि काफी कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था अपने ही शहर सारंगढ़ में सुलभ हो जा रही है।देश के विभिन्न राज्यों से प्रशिक्षित शिक्षक -शिक्षिकाओं का दल सदैव बच्चों की उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए सजग है ।सी बी एस ई बोर्ड परीक्षा केंद्र के रूप में विद्यालय का चयन होना निसंदेह विद्यालय के महत्व को उजागर करती है। जहां कल तक क्षेत्र के कक्षा दसवीं व 12वीं सीबीएसई बोर्ड में पढ़ने वाले बच्चों को अपने वार्षिक परीक्षा के लिए जिंदल स्कूल रायगढ़ तक जाना पड़ रहा था, आज बच्चों को अशोका विद्यालय परीक्षा केंद्र के रूप में मिल चुका है। क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त विद्यालय होने के चलते ही आज सीबीएसई बोर्ड ने अशोका विद्यालय को बोर्ड परीक्षा केंद्र की मान्यता दी है।शिक्षा,खेल, नैतिक व व्यवहारिक ज्ञान आदि सभी क्षेत्रों में विद्यालय ने आज अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है।इसी का ही सुखद परिणाम है कि आज दूर-दूर से पालक अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए अशोका विद्यालय पहुंच रहे हैं

।छात्रावास में रहने वाले बच्चों के लिए प्रतिदिन संध्याकालीन निशुल्क कोचिंग क्लास की व्यवस्था पालकों को चिंता मुक्त कराती है। NEET, JEEE, CA, CS जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को विशेष रुप से ध्यान दिया जाता है ।अशोका विद्यालय से ही पढ़कर निकले नीलकमल साहू,लिली नायक, नेहा चौधरी, चंदा नायक, चेतना पटेल आदि बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर आज शासकीय सेवाओं में कार्यरत हैं।यह कहना जरा भी अतिशयोक्ति नहीं होगा की अशोका विद्यालय आज पूरे क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रहा है।



- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
