टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर ने रचायी खूबसूरत जया भारद्वाज के साथ शादी…पिछले साल आईपीएल में दीपक चाहर ने किया था प्रपोज…पढ़िए मजेदार लव स्टोरी…
टीम इंडिया के मोस्ट बेचलर खिलाड़ियों में अब एक और युवा स्टार खिलाड़ी ने शादी के लड्डू का स्वाद चख लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ सालों में कई क्रिकेटर्स शादी के बंधन में बंधे हैं, जिसके बाद अब भारत के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी शादी के बंधन में बंध गए हैं।
दीपक चाहर ने रचायी जया भारद्वाज के साथ शादी-
आईपीएल के 15वें सीजन में चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर रहने वाले दीपक चाहर ने आईपीएल के इस सीजन के खत्म होने के 2 दिन बाद ही यानी बुधवार को उन्होंने अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ 7 फेले लिए।दीपक चाहर और जया भारद्वाज की शादी उनके मूल स्थान आगरा में एक ग्रांड होटल में हुई। जहां दीपक चाहर और जया भारद्वाज के परिवार के बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
दीपक चाहर की शादी में पहुंचे करीबी रिश्तेदार-
भारत के इस तेज गेंदबाज की शादी की तस्वीरें और वीडियोज तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उनकी शादी से जुड़े अन्य कार्यक्रम की तस्वीरें भी देखी जा सकती है।

इस तरह से दीपक चाहर को जया भारद्वाज ने क्लीन बोल्ड कर ही दिया है।आईपीएल के संपन्न हुए 15वें सीजन में दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी थे। लेकिन आईपीएल से पहले लगी चोट के चलते वो इस सीजन में नहीं खेल सके थे। इसी दौरान उनकी शादी की तारीख तय की गई थी।
पिछले साल आईपीएल में दीपक चाहर ने किया था प्रपोज-
शादी के साथ ही सोशल मीडिया पर एक दिन पहले यानी मंगलवार को हुए शादी से जुड़े कार्यक्रम की तस्वीरें भी वायरल हो रही है। मंगलवार को हुई रस्म के बाद बुधवार को दीपक घोड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया को ले गए हैं।आपको बता दें कि दीपक चाहर और जया भारद्वाज की लव स्टोरी बड़ी मजेदार है। जिसमें दीपक चाहर ने आईपीएल के पिछले साल खेले गए सीजन में स्टेडियम में ही जया भारद्वाज को रिंग पहनाकर प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों अब एक-दूजे के हो गए हैं।
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026
- भूख पर प्रहार, सेवा का विस्तार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम बनी गरीबों का सहारा… - April 20, 2026

