रायपुर। नौतपा के साथ ही प्रदेश में प्री मानसून एक्टीविटी जारी है। प्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। आज भी रायपुर सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। राजस्थान से बांग्लादेश तक बने द्रोणिका का असर की वजह से बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। प्रदेश में सबसे अधिक गर्म जिला बिलासपुर रहा ।
दुर्ग और रायपुर में तापमान 43 डिग्री के पार रहा।

वहीं मध्यप्रदेश में फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलते नहीं दिख रहा है। राजधानी भोपाल समेत अन्य शहरों में नौतपा लगातार कहर बरपा रहा है। वहीं मौसम विभाग की माने तो मानसून के देरी होने से फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। करीब 15 जून तक मानसून के आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

इंदौर के अलावा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी गर्मी से हाल बेहाल होने वाला है। इस बीच राहत वाली बात ये है कि एमपी के पूर्वी हिस्सों में जल्द ही प्री मानसून की एंट्री होने वाली है। बता दें एमपी के डिंडोरी, छिंदवाड़ा,बालाघाट, सिवनी, मंडला में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही भोपाल, उज्जैन, इंदौर,ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में तापमान बढ़ने की आशंका जताई है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार आज मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 45℃ दर्ज किया गया है। जबकि भोपाल में 41.4℃, इंदौर में 38.8℃, जबलपुर में 40.6℃ तापमान दर्ज किया गया।
बता दें एमपी के ग्वालियर संभाग में भी नौतपा ने लोगों को परेशान किया है। पिछले 6 दिनों से प्रदेश के चार महानगरों में ग्वालियर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं यहां न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
