हैदराबाद। यहां से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक महिला ने शक के आधार पर दूसरी महिला के साथ ऐसी हरकत की, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है। दरअसल, यहां एक महिला ने अपने पति से अफेयर के शक में पति की दोस्त का ही गैंगरेप करवा दिया। इतना ही नहीं महिला ने रेप का वीडियो भी बनवाया।

यह मामला साइबराबाद के गच्चीबौली का है। यहां एक महिला ने दूसरी महिला का गैंगरेप कराने के लिए 5 लोगों को हायर किया था। आरोपी महिला गायत्री ने पीड़िता को अपने घर बुलाया। यहां पहले से ही गायत्री ने हायर किए गए लोगों को बुला लिया। इसके बाद पीड़िता के साथ iगैंगरेप किया गया। इसके बाद पीड़िता को धमकी देकर छोड़ दिया गया कि अगर वह पुलिस के पास जाती है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
पुलिस ने आरोपी महिला गायत्री समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गायत्री के कोंडापुर में स्थित घर में ही 5 लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, गायत्री का पति श्रीकांत UPSC की तैयारी के दौरान कोचिंग में पीड़िता से मिला था।
पति से मिलने आती थी
पीड़िता अक्सर गायत्री के घर उसके पति से मिलने आती थी। इसके बाद वह अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक गायत्री के साथ उसके घर पर ही रही। इसके बाद गायत्री को शक हो गया कि उसके पति का महिला के साथ अफेयर चल रहा है। काफी विवाद के बाद महिला ने गायत्री का घर छोड़ दिया।
- प्राचार्य एल.पी. पटेल का संलग्नीकरण सत्र बढ़ा, सुदीप्त प्रधान को मिला सेजेस स्कूल का प्रभार… - June 22, 2026
- तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… बीज उत्सव में सीड बॉल रोपकर दिया हरियाली का संदेश… - June 22, 2026
- सारंगढ़:रेडक्रॉस को मिलेगा नया विस्तार, सेवा कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार… - June 22, 2026


