रायगढ़

धरमजयगढ़ में आज सुबह अचानक मौसम ने करवट बदल दिया। गर्मी के दिन में तूफान के साथ झमाझम बारिश हुआ है। जिससे रबी फसलों सहित कई तरह का नुकसान पहुंचा है। वैसे ही नुकसान दुर्गापुर धान खरीदी केंद्र का हुआ है। जहाँ अस्थाई रूप से बनाया गया कार्यालय पूरी तरह उजड़ गया। जहां रखे जरूरी कागजात एवँ कम्प्यूटर पानी से भीग गया है। वहीँ खुले मैदान में रखे लाखों का धान भीग गया है। बता दें कि दुर्गापुर धान खरीदी केंद्र इसी वर्ष शुरुआत की गई है। जहाँ चबूतरा व शेड निर्माण नहीं हो पाया है। लेकिन शासन की नजर इस ओर नहीं है। क्योंकि सुविधा के अभाव में यहाँ ज्यादा नुकसान हो रहा है। लेकिन अभी तक धान का उठाव नहीं हो पाया है। कार्यालय में रखे सामग्री के भीग जाने से सम्बंधित कर्मचारी परेशान नजर दिखाई दिए। लेकिन इनका सूध लेने वाला कोई नहीं है। धरमजयगढ़ खरीदी केंद्र में भी करोड़ों रुपये का धान भीग कर नुकसान हो रहा है।
- ‘वोट चोरी’ के सवालों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन… - September 28, 2026
- आंगन मिलन में सम्मानित हुईं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा दीदियां… - September 28, 2026
- महानदी के उफान से डूमरपाली-तिलहाडीहा जलमग्न, 400 एकड़ फसल तबाह… - September 28, 2026
