रायगढ़। नदी में नहाने गई एक विवाहिता के गहराई में डूबने से जिंदगी खत्म हो गई। यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की रैरुमा चौकी की है।

इस संबंध में रैरुमा चौकी प्रभारी मानकंवर सिदार ने बताया कि ग्राम परसाटोली के लोग गांव से लगे नदी में अपनी सुविधानुसार बांध बनाते हुए उसे इमलीढोढ़ा नाम दे रखे हैं। परसाटोली की शांति बाई पति बंशीराम मार्स (24 वर्ष) विगत दिवस नदी गई और बांध के पास नहाने के लिए उतरी। इस दौरान गहरे पानी में पहुंचने के कारण वह डूब गई। आसपास नहा रहे लोग उसे बचा पाते, इसके पहले उसकी मौत हो गई। वहीं, जब शांति बाई को ग्रामीण किसी तरह नदी से निकालकर नजदीकी अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में रैरुमा पुलिस मर्ग कायम करते हुए हादसे की विवेचना कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
