सारंगढ़। महानदी में आई बाढ़ के कारण सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंतुली बड़े से बरभाठा (ब) जाने वाला मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है। सड़क पर पानी भर जाने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों और जरूरी सेवाओं के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बाढ़ की स्थिति की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने भरत जाटवर, चिंताराम साहू एवं डॉ. दिनेश जांगड़े के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने बताया कि महानदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों के साथ-साथ सड़क और संपर्क मार्ग भी पानी में डूब गए हैं। मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने के कारण गांवों के बीच आवागमन प्रभावित हुआ है और ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों ने राहत एवं सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की मांग भी रखी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने प्रभावित ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रशासन से संपर्क कर जल्द आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था एवं राहत पहुंचाने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन के सहयोग से प्रभावित क्षेत्र में आवागमन बहाल करने और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
फिलहाल बाढ़ के पानी के कारण मुख्य मार्ग बंद होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों की नजर अब प्रशासन की ओर है कि प्रभावित मार्ग पर जल्द से जल्द राहत एवं वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था कब तक सुनिश्चित की जाती है।

- महानदी के उफान से डूमरपाली-तिलहाडीहा जलमग्न, 400 एकड़ फसल तबाह… - September 28, 2026
- बाढ़ के पानी में डूबा गंतुली-बड़े से बरभाठा मुख्य मार्ग, आवागमन ठप; मौके पर पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल… - September 28, 2026
- रेबीज से बचाव का सबसे बड़ा हथियार तुरंत घाव धोएं और टीका लगवाएं… - September 28, 2026
