रायगढ़ । रायगढ़ के प्रतिष्ठित व्यापारी, गृहस्थी स्टोर के संचालक एवं जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल के बडे़ भाई मुरारी लाल अग्रवाल के निधन पर भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े भाई श्री मुरारीलाल अग्रवाल जी के शोक समाचार से मुझे गहरा दुःख हुआ है। स्व. श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी प्रेरणा के पुंज थे। मुझे उनका मार्गदर्शन सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र में सदैव मिलता रहा है। उनका ना होना मेरा व्यक्तिगत व अपूरणीय क्षति है।

बड़े भाई मुरारीलाल ने अपने जीवन की शुरुआत रायगढ़ जिले के हाट बाजारो में मसाला बेचकर शुरू की। अत्यंत परिश्रमी और अपनी काबिलियत के दम पर उन्होंने अपने व्यवसाय को बढ़ाते हुए गृहस्ती स्टोर की स्थापना की। मुरारीलाल सदैव अपने परिवार के प्रति समर्पित रहे।
श्री गुप्ता ने कहा कि उन्हें याद करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दें।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
