बांसवाड़ा: प्रदेश के बांसवाड़ा जिले से एक दिल को छू लेने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक शख्स ने पत्नी की मौत के 10 मिनट बाद ही अपने प्राण त्याग दिए। इसके बाद परिजनों ने दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया। बताया जा रहा है कि मरने से पहले शख्स की पत्नी ने पानी मांगे थे, लेकिन जब तक पति पानी लाता पत्नी ने प्राण त्याग दिए थे। इसी बात का सदमा पति बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने भी प्राण त्याग दिए।

पत्नी की मौत के 10 मिनट बाद पति ने तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार मामला बांसवाड़ा जिले के बस्सी चंदनसिंह गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले रूपा गायरी की पत्नी केसर गायरी को करीब दो महीने पहले पेरालिसिस हो गया था। केसर का उदयपुर में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को केसर पीने के लिए मांग रही थी। रूपा उसे पानी देने के लिए पहुंचा। रूपा ने जब केसर को पानी पिलाया तो उसने नहीं पिया। इस पर बुजुर्ग ने उसकी नब्ज जांची, लेकिन केसर की मौत हो गई थी।
एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
इस बात का रूपा को जोरदार सदमा लगा और उदास होकर वह वापस लौटने लगा। लेकिन 10 मिनट के अंदर ही रूपा जमीन पर गश खाकर गिर गया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सदमा बर्दाश्त नहीं करा पाया पति
बता दें कि बांसवाड़ा जिले के बस्सी चंदनसिंह गांव में यह पहली बार हुआ है। यहां एक साथ पति और पत्नी की मौत महज एक इत्तेफाक लग रही है। दोनों की शादी 55 साल पहले हुई थी। उम्र का लंबा हिस्सा दोनों ने साथ गुजारा। अपनी पत्नी की मौत का सदमा रूपा नहीं सह पाया। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही रूपा की मौत हो गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजन जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों पति और पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया है।
- प्राचार्य एल.पी. पटेल का संलग्नीकरण सत्र बढ़ा, सुदीप्त प्रधान को मिला सेजेस स्कूल का प्रभार… - June 22, 2026
- तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… बीज उत्सव में सीड बॉल रोपकर दिया हरियाली का संदेश… - June 22, 2026
- सारंगढ़:रेडक्रॉस को मिलेगा नया विस्तार, सेवा कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार… - June 22, 2026


