फ़ूड पॉइजिंग: गुपचुप खाने से 150 लोग बीमार, 80 को अस्पताल में कराया भर्ती….
मंडला। जिले के मोहगांव थानांतर्गत सिंगारपुर में फूड पॉइजनिंग के कारण लगभग 100 से 150 लोगों के तबियत खराब हो गई है। जिसमें बच्चे बुजुर्ग और जवान फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। करीब 70 से 80 मरीजों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल लाया गया है। बाकी 15 से 20 लोगों को मोहगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
इन मरीजों में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं। बड़ी संख्या में बढ़ते मरीजों को देख पूरा जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। आस-पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मौके पर डाक्टर पहुंच गए और मरीजों का ट्रीटमेंट करना शुरू कर दिया। जानकारी लगते ही मंडला कलेक्टर, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह और निवास विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले मौके पर पहुंचे।
उन्होंने स्थितियों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर सिंगारपुर में शनिवार को हाट बाजार थी, जहां आस पास के गांव से लोग रोज मर्रा की वस्तुओं की खरीदी करने बड़ी संख्या में पंहुचे थे। इस दौरान लोगों ने वहां एक दुकान से फुल्की खा ली। जिसके कारण देर रात उन्हें उल्टियां होने लगी।
शुरुआत में उन्हें मोहगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जब संख्या बढ़ने लगी तो उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सिंगारपुर बाजार में फुल्की (गुपचुप) खाई थी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
लोगों की तबियत बिगड़ते देख ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हो गया और एम्बुलेंस औऱ अन्य वाहनों से उन्हें चिकित्सालय लाया गया और तुरन्त उपचार प्रारम्भ किया गया। डॉक्टरों ने ग्रामीणों की तबियत बिगड़ने का कारण फ़ूड पॉइजनिंग बताया है। उनका कहना है कि ज्यादातर लोगों को हल्का इंफेक्शन है, एक-दो बच्चों को गंभीर इंफेक्शन नजर आ रहा जिनका इलाज किया जा रहा है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
