छतीसगढ़: 6 साल तक शिक्षिका को प्यार के नाम पर किया शारीरिक शोषण… रेलवे कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
बिलासपुर। रेलवे कर्मी के शिक्षिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी महिला से 6 साल से संबंध बना रहा था. शिक्षिका ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो वह मुकर गया. पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रेलवे कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला शिक्षिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. महिला के मुताबिक 6 साल पहले बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में किराए के मकान में रहने वाले रेलवे कर्मी अश्वनी कुमार बंजारा से पहचान हुई थी. मूलतः जांजगीर जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनी में रहने वाले अश्वनी ने शिक्षिका को शादी का झांसा दिया, और शारीरिक संबंध बनाए।
शादी की बात को वह 6 वर्षों तक टालता रहा. आखिरकार महिला ने उस पर जब दबाव बनाया, तो उसने शादी से मना कर दिया. इस पर शिक्षिका ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी रेलकर्मी के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
