दुर्ग: भारती फार्मेसी कॉलेज में पढ़ने वाली 21 वर्षीय छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। लेकिन इस संबंध में कोई भी जानकारी देने पुलिस बच रही है, पुलगांव पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

नारायणपुर जिले की रहने वाली यामिनी सिंह ठाकुर दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में संचालित भारती कॉलेज में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार को गर्ल्स हॉस्टल स्थित उसके कमरे में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। जैसे ही मामले की जानकारी पुलगांव पुलिस को हुई, तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव की पहचान कराई। शिनाख्त हो जाने के बाद इसकी जानकारी परिजनों को दी गई है। परिजन सूचना मिलते ही दुर्ग के लिए रवाना हुए.
दूसरे कमरे में जाकर लगाई फांसी
पुलिस के अनुसार यामिनी गर्ल्स हॉस्टल में अपनी एक सहेली के साथ रहती थी। शुक्रवार देर रात वह पढ़ाई करने के बहाने दूसरे कमरे में चली गई थी। थोड़ी देर बाद जब उसकी सहेली उस कमरे में गई तो चींखते हुए बाहर भागी।
इसके बाद वह भागती हुई हॉस्टल वार्डन के पास पहुंची और मामले की जानकारी दी। इसके बाद वार्डन घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस में शिकायत दी। पुलगांव प्रभारी प्रदीप शौरी ने बताया कि छात्रा ने फांसी क्यों लगाई यह जानने के लिए सभी से पूछताछ की जा रही है।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
