नई दिल्ली/प्रदेश के बिहारशरीफ इलाके से प्रेम प्रसंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती को बहन के देवर के साथ परिवार के लोगों ने संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर घर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था और बुधवार को वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। इसी दौरान युवती के परिजनों ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में धर दबोचा। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने दोनों की शादी करवा दी।

दोनों के बीच चल रहा था अफेयर
मिली जानकारी के अनुसार शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी नवल पासवान के 21 वर्षीय पुत्र अजीत पासवान के भाई की ससुराल पेशौर गांव में है। भाई के ससुराल आते-जाते उसकी साली से अजीत की नजरें मिलीं। हंसी-ठिठोली से शुरू हुआ दोनों का संबंध कब प्रेम तक पहुंच गया, उन्हें पता भी नहीं चला। फिर तो अजीत अक्सर भाई के ससुराल पहुंचने लगा। ग्रामीणों का कहना था कि दोनेां भले जमाने की नजरों से छिप कर मिलते-जुलते थे लेकिन इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता। लोगों को इसकी भनक लग गई। उनका कहना था कि करीब तीन महीने से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
प्रेमिका से मिलते समय रंगे हाथों पकड़ाया
इन सबसे बेखबर अजीत बुधवार को अपने भाई के ससुराल पहुंचा। वह अपनी प्रेमिका से चोरी छिपे मिल रहा था। इसी क्रम में युवती के किसी स्वजन की नजर पड़ गई। आपत्तिजनक हालत में देख लोगों ने उन्हें पकड़ा। बात गांव तक पहुंची। तब अजीत के परिवार को सूचना देकर उन्हे पेशौर बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद गांव के शिव मंदिर में प्रेमी-जोड़े की शादी करा दी गई। अजीत ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इस शादी को देखने के लिए काफी भीड़ लगी रही।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
