रायगढ़। चौकी प्रभारी टीआई हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में दिनांक 27/05/2022 को चौकी जूटमिल पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर बेनीकुंज के सामने एक युवक को एक बैग में पैदल शराब लेकर जाते हुए पकड़े, पूछताछ पर युवक अपना नाम *सूरज लहरे पिता शंकर लहरे उम्र 23 साल निवासी भजनडीपा वार्ड नं0 36 चौकी जूटमिल* का होना बताया जिसके बैग में *35 पाव देशी प्लेन मदिरा कीमती ₹2800* का रखा हुआ मिला जिसे सूरज लहरे द्वारा अवैध बिक्री के लिये लेकर जाना बताया, आरोपी युवक से विधिवत शराब की जप्ती कर आरोपी पर धारा 34 (2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक बंशीलाल रात्रे, पदमेश कुमार डेंजारे शामिल थे ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
