शासकीय अस्पतालों में जेनेरिक दवाएं ही लिखें डॉक्टर्स-कलेक्टर भीम सिंह…

IMG-20220524-WA0042-750x375.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़/शासकीय अस्पतालों में डॉक्टर्स इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सिर्फ जेनेरिक दवाएं ही लिखें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे। ऐसा नही करने वाले डॉक्टर्स पर कार्यवाही की जाएगी और अर्थदंड लगाया जाएगा। उक्त बातें कलेक्टर भीम सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में कही।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत मिलने वाली सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सेवा प्रदाता विभाग के अधिकारियों से कहा कि उनके कार्यालय द्वारा प्राप्त और निराकृत किये आवेदनों की जानकारी पंजियों में संधारित हो। कलेक्टर श्री सिंह ने राशन दुकानों में भरी जाने वाली 10 प्रकार की पंजियों को अद्यतन कर के रखने के लिए कहा। उन्होंने ओबीसी वर्ग के राशन कार्ड निर्माण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने मितान योजना के बारे में चर्चा करते हुए लाभ लेने वाले हितग्राहियों से आवश्यक दस्तावेज लेते हुए समय में उन्हें सर्टिफिकेट बना कर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य लोगों को घर बैठे सेवाओं का लाभ समय पर मिलना है। अत: सभी जिम्मेदार अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने स्कूलों में परीक्षा परिणामों की समीक्षा करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि जहां परिणाम कमजोर रहे हैं वहां परिणाम सुधारने के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने स्कूल्स में बेस लाइन सर्वे करवाने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर भीम सिंह ने बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की। समय-सीमा से बाहर अविवादित नामांतरण, सीमांकन, बटांकन प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश उन्होंने दिए। उन्होंने घरघोड़ा में निर्माणाधीन मुनगा प्रोसेसिंग प्लांट की दीवार गिरने की सभी तकनीकी पहलुओं से जांच के निर्देश पीडब्लूडी को दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने जिले के नगरीय निकायों में चल रहे कैम्पों में मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए एक दिन पहले कैम्प लगने वाली जगह पर सूचना देने के लिए कहा। साथ श्रम निरीक्षकों के माध्यम से लेबर कार्ड भी बनाने के लिए निर्देशित किया। फिट इंडिया मोमेंट के तहत उन्होंने कलेक्टोरेट तथा अन्य शासकीय कार्यालय के कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच करवाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी के केसीसी निर्माण के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि बैंक के स्तर पर प्रकरणों का निराकरण लंबित है। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए बैंकों से कार्य पूरा करवाते हुए केसीसी निर्माण में प्रोग्रेस लाने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर को दिए। कलेक्टर भीम सिंह ने बैठक के दौरान गोधन न्याय योजना के तहत निर्मित वर्मी कम्पोस्ट का समितियों में भंडारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने फारेस्ट गौठान में क्रेडा के माध्यम से सोलर पंप स्थापना का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में ओएसडी सारंगढ़ डी.राहुल वेंकट, सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, डीएफओ रायगढ़ स्टायलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, आयुक्त नगर निगम संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts