कानपुर: देश के कई राज्यों की सरकार ने धर्म परिर्तन कराए जाने को लेकर कानून बनाया है, बावजूद इसके ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को कानपुर के काकादेव से सामने आया है, जहां मौलाना और उनके साथियों पर नाबालिग का धर्म परिवर्तन करवाने और निकाह करवाने का आरोप लगा है। फिलहाल मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटे को एक मौलवी और उसके साथी पकड़ ले गए। इसके बाद मौलाना और उसके दोस्तों ने नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराया और एक महिला के निकाह करवा दिया। बताया जा रहा है कि जिस महिला के साथ नाबालिग का निकाह कराया गया है वह दो बच्चों की मां है।
फिलहाल मामले में पुलिस गहनता से छानबीन की जा रही है। इस दौरान मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मौलाना सहित चार को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों में सिमरन, जमीला बानो, मोहम्मद हनीफ और मौलवी तौहीद हुसैन शामिल हैं।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
