रायगढ़, अनुविभाग रायगढ़ अंतर्गत सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की आकस्मिक मृत्यु एवं एक व्यक्ति के घायल होने पर तहसीलदार रायगढ़ एवं पुसौर की अनुशंसा पर एसडीएम रायगढ़ द्वारा मृतक के नजदीकी वारिसान व घायल व्यक्ति को 25-25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.)रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम-भुक्ता तहसील आम्बाभौना बरगढ़ ओडिसा निवासी किशन पटेल की लोहरसिंह पुसौर के पास 2 दिसम्बर 2020 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पिता कुमार पटेल को 25 हजार रुपये, तहसील सारंगढ़ के ग्राम-खजरी निवासी तुकाराम साहू की 13 सितम्बर 2021 को चिखली पुसौर के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पुत्र मनबोध प्रसाद साहू को 25 हजार रुपये, तहसील पुसौर ग्राम-तेतला निवासी दीपक यादव की 9 अप्रैल 2021 को गुडग़हन पुसौर के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पिता सुशील कुमार यादव को 25 हजार रुपये, तहसील खरसिया के ग्राम-बरगढ़ निवासी दिव्यानी तुरी की 28 अप्रैल 2022 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पिता-घनश्याम तुरी को 25 हजार रुपये एवं ग्राम रामपुर किरारी तहसील डभरा जिला-जांजगीर चाम्पा निवासी किशन कुमार बरेठ को सूपा पुसौर के पास सड़क दुर्घटना में घायल होने पर 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
