रायगढ़। संस्थान के निर्देशानुसार सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्य. विद्या. बरमकेला में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020″ हेतु संकुल स्तरीय प्रशिक्षण दिनांक 13.05.2022 से 14.05.2022 तक आयोजित है। परंपरा अनुसार विभाग समन्वयक प्रेमलाल पटेल जिला प्रतिनिधि चन्द्रशेखर स्वर्णकार स्थानीय प्राचार्य सन्यास चरण पाणिग्राही व्यवस्थापक सुदामा प्रसाद अग्रवाल व समिति के अन्य सदस्यों द्वारा मातृत्रय चित्र वे समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई विदित हो कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में भारत सरकार ने आवश्यक संशोधन करते हुए नई शिक्षा नीति लागु करने का निर्णय लिया है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नाम से प्रचलित है। जो भारत की वर्तमान स्थितियों एवं आदर्शों के अनुरूप है। जिसके द्वारा छात्रों में वास्तविक शिक्षा प्रदान करने की योजनाओं का निर्धारण है। जिससे छात्र अपने भावी जीवन में जीविकोपार्जन कर सकें एवं समाज में सम्मानपूर्वक रह सके। संस्थान के प्रतिनिधि के रूप में प्रशिक्षण देने आये प्रेमलाल जी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षा के उद्येश्यों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं लोकतंत्रीय शिक्षा के गुणों को प्रमुख स्थान दिया गया है। वही जिला प्रतिनिधि चन्द्रशेखर स्वर्णकार जी ने भी राष्ट्रीय


शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसमें छात्रों को शिक्षा का समान अवसर प्रदान की जावेगी । कार्यक्रम में चार विद्यालय लेन्ध्रा, सरिया, सारंगढ़ व स्थानीय विद्यालय स.शि.मं.बरमकेला से लगभग 50 से 60 आचार्य-आचार्याओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य सन्यासचरण पाणिग्राही जी ने नई शिक्षा नीति की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक आवश्यकताओं का अध्ययन कर छात्रों को समाज के लिए तैयार करने हेतु उन्हें तकनीकी शिक्षा व व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जावेगी जो कि भावी समाज की नीव होगा।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
