जांजगीर चांपा. जिले से किसान की हत्या की खबर सामने आई है। भैंस चराने निकले किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पूरा मामला जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनादुला गांव की है। जहां शैलेश खरे नामक किसान गुरुवार को भैंस चुराने निकला था। किसान अपने घर नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों को किसान की लाश आज शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे पड़ा हुआ मिला।जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाया और घटना के संबंध में आसपास के लोगों परिजनों से भी पूछताछ की गई।
इस दौरान पुलिस को घटनास्थल पर लाश को खरीदने के निशान भी मिले। पुलिस ने शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

