रायगढ :- जेएस डब्लू मोनेट में मजदूरों के साथ हुए हादसे पर दुःख व्यक्त कर ईश्वर से शीघ्र लाभ की मांग करते हुऐ युवा भाजपा नेता सुमीत शर्मा ने इस मामले की न्यायिक जाँच की मांग करते हुए इस दुर्घटना की ज़िम्मेदारी तय करते हुए एफआईआर दर्ज करने की माँग की है ताकि लगतारा हो रही घटना की पुनरावृति पर रोक लग सके l इस मामले की विस्तार से जानकारी देते हुये सुमीत शर्मा ने कहा जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट के DRI गर्म डस्ट की चपेट में आये मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं और मृत्यु से लड़ने के लिए विवश है l मजदूरों के जीवन से बढ़कर उद्योग का लाभ नही है l उच्चस्तरीय इलाज की सुविधा की माँग भी की गई है l प्लांट परिसर में सीनियर टेक्निशियन एवं दो हेल्पर गर्म एरिया में कार्य करते हुए टेक्नीशियन सहित मजदूर गर्म टेस्ट की चपेट में आ गए। सीनियर टेक्नीशियन लक्ष्मी प्रसाद यादव उम्र 45 वर्ष निवासी जिला जांजगीर चांपा के लगभग 50 से 60 प्रतिशत (DRI) गर्म डस्ट में झुलसने की जानकारी सामने आई है l लक्ष्मी परिवार का मुखिया है इस पर पूरा परिवार आश्रित है और इस घटना के बाद वह काम करने में सक्षम नही है आजीवन लक्ष्मी यादव को जीवन यापन हेतु बिंना काम के ही वेतन दिया जाना चाहिए l वास्तिवक तथ्यो को छुपाने के उद्द्देश्य से घायल मजदूरों को अपने रिश्तेदार के निजी चिकित्सलाय में दाखिल किए जाने की जानकारी मिल रही है ताकि मनमानी रिपोर्ट बनवाई जा सके l मोनेट जेसब्ब्ल्यू का लापरवाह प्रबंधन अपने कर्मचारियों के सुरक्षा के प्रति गंभीर नही है l ओद्योगिक श्रम सुरक्षा विभाग भी केवल कागजों में चल रहा है l दुर्घटना के बाद कुम्भकर्णी नींद से जागने के बाद विभाग के अधिकारी लीपापोती में लग जाते है l इसलिए मजदूर न्याय से वंचित हो जाते है एवं घटनाओ पर लगाम नही लग पाता l पूर्व में भी 6 इंजीनियरो के झुलसने की घटना हुई थी जिसमे से दो की दुःखद मौत भी हो गई थी। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन ने कोई भी ठोस कदम नही उठाया l प्रशासनिक छूट की वजह से यह कंपनी मजदूरों के मौत की सौदागर बन गई है l

- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
