बलरामपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज बलरामपुर जिले के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान सीएम ने आम नागरिकों की शिकायत के तुरंत बाद कार्रवाई कर सभी का दिल जीत लिया। सीएम ने किसानों से रिश्वत लेकर काम करने वाले पटवारी पन्नालाल सोनानी को तुरंत निलंबित कर दिया।

रघुनाथनगर में चौपाल लगाकर सीएम ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। वहीं समस्याओं पर तुरंत एक्शन भी लिया। इस दौरान सीएम बघेल ने आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सीएम बघेल ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली लोगों को न्याय दिलाने की हो, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। आगे कहा कि लोक सेवा गारंटी के आवेदनों का समय सीमा में समाधान हो।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं भी किए। सीएम ने रघुनाथ नगर में कॉलेज खोलने, वाड्रफनगर में लिंक कोर्ट की घोषणा की। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आए लोगों से भी सीएम ने मुलाकात की। इस दौरान एक्सरे मशीन का लोकार्पण भी किया।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
