दक्षिणी अंडमान समुद्र में उठे बन रहे कम दबाव के क्षेत्र को लेकर ओड़िशा के 18 जिलों में हाइअलर्ट घोषित किया गया है।

बस्तर से सटे मलकानिगिरी, कोरापुट व जैपुर को भी हाइअलर्ट पर रखा गया है। अगले 48 घंटों में इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
बस्तर पर भी पड़ेगा समुद्री तूफान का असर
बस्तर के सीमावर्ती इलाकों में समुद्री तूफान का असर रहेगा तो बस्तर पर भी इसका असर पड़ने की पूरी संभावना है। बंगाल की खाड़ी से होता हुआ यह चक्रवात मलकानगिरी से लेकर मयूरभंज तक ओड़िशा के 18 जिलों को प्रभावित करेगा। इसका नाम असानी दिया गया है।
ओड़िशा के आपात कमिश्नर प्रदीप कुमार जेना ने गंजाम, गजपति, पुरी, खोरदा, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जैपुर, भद्रक, बालासोर, नयागढ़, कटक, मयूरभंज, क्योंझर, ढेलकनाल, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा व कंधमाल जिलों के कलेक्टरों को आपात स्थिति से निपटने की तैयारी करने को कहा है।
जिला आपात केंद्र व कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही तटीय इलाकों से बस्तियों को खाली करवाने तक के उपाय किए जा रहे हैं। बस्तर के सीमावर्ती जिलों में समुद्री तूफान असानी का असर रहेगा। मलकानगिरी की सीमा सुकमा जिले से सटी हुई है। कोरापुट का इलाका जगदलपुर से लगा हुआ है। ऐसे में यहां भी असानी के प्रभाव में बारिश होने व तेज हवाओं के चलने की संभावना है।
इधर, रायपुर सहित प्रदेश में भीषण गर्मी के हालात हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा संभावित है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने व हल्की वर्षा के आसार हैं।
इसके साथ ही अधिकतम तापमान में अब बढ़ोतरी होगी। इन दिनों उत्तर से गर्म हवा और दक्षिण में ठंडी व अपेक्षाकृत नमीयुक्त हवा आ रही है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
