रायगढ़ । नगर निगम में अमृत मिशन योजना के तहत शहर के 48 वार्डो के हर घर में पाईप लाईन बिछाकर पीने के पानी की सप्लाई से पहले वार्डो में लगाए गए मीटर चोरी हो रहे हैं, और अब तक आधा दर्जन वार्डो में 15 सौ से अधिक मीटर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। बावजूद इसके निगम द्वारा कोई एफआईआर दर्ज नही कराई गई है। इतना ही नही कीमती मीटर को चोरी करने के बाद चोर कबाड़ियों को उसके अंदर का सामान बेचकर मालामाल हो रहे हैं।
इस संबंध में शहर के लोगों का कहना है कि चोरी की घटना के लिए निगम को तत्काल एफआईआर करनी चाहिए, चूंकि एक के बाद एक मीटर जो घरों के बाहर लगे है वह गायब हो रहे हैं और ऐसे में पुलिस को अगर शिकायत की जाती है तो चोर पकड़े जाएंगे।
इस पूरे मामले में नगर निगम के सभापति का कहना है कि वार्डो में अमृत मिशन योजना के तहत पाईप लाईन के बाद घर-घर में मीटर लगाने का प्रावधान था और इसमें ठेकेदार ने जब घरों के भीतर मीटर लगाने की बात कही थी तब कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था तब ठेकेदार ने सभी मीटरों को घर के बाहर ही लगा दिया था। अब उनका भुगतान भी हो चुका है और ऐसे में चोरी रोकना संभव नही है। उनका कहना है कि चोरी को रोकने के लिए कांट्रक्टर व जिसके घर में मीटर लगा है उनकी बनती है, साथ ही साथ अमृत मिशन का काम समाप्त होनें के बाद पानी की सप्लाई भी शुरू हो जाएगी और ऐसे में मीटर मामले को लेकर निगम गंभीर है और इसके लिए चोरी रोकने के लिए भी प्रयास करेंगे।

- भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को धर्म विशेष से जोड़कर देखना दुर्भाग्यपूर्ण – ज्योति पटेल - June 22, 2026
- साउथ अफ्रीका से हारते ही फंसा पेच! अब कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया? समझें पूरा समीकरण… - June 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध पकड़ाया, किरायेदार बनकर रह रहा था, पुलिस को फोन में मिले कई अहम सबूत… - June 22, 2026


