छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। युवक को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उसके खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने किरायेदार के सत्यापन के दौरान यह कार्रवाई की है।
किरायेदार सत्यापन के दौरान कार्रवाई
मामला जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस की टीम में किरायेदार सत्यापन अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध की पहचान हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक पंजाब का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पंजाब के तरन तारण जिले का रहने वाला है।
संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था
पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने पर उसे गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अकलतरा थाने में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सेवक सिंह ने खुद को पाकिस्तान सीमा के पास के इलाके का रहने वाला बताया। पुलिस को युवक के मोबाइल फोन से कई विदेशी नंबर भी मिले हैं।
युवक के फोन से मोबाइल से पाकिस्तान, सऊदी अरब और कुछ अन्य विदेशी नंबरों से संपर्क मिले हैं। पुलिस ने इन्ही जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक ISI से जुड़े होने लोगों के संपर्क में था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों के कारण हुआ शक
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि अकलतरा के मिनीमाता चौक स्थित एक मकान में बाहरी राज्यों के कुछ लोग किराए पर रह रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम किरायेदारों का सत्यापन करने के लिए यहां पहुंची थी। यहां पुलिस को सेवक सिंह की गतिविधियां संदिग्ध लगीं जिसके बाद पुलिस ने उसके पूछताछ की।
छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार
किराये के मकान में रह रहा था युवक
किरायेदार सत्यापन को पुलिस को मिले सबूत
पंजाब के तरन तारण जिले का रहने वाला है
ISI के के संपर्क की बात कबूल की
सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान में बैठे ISI समर्थित लोगों के संपर्क में था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशी नंबरों और संदिग्ध लोगों से लगातार बातचीत करता था। युवक ने छत्तीसगढ़ के कुछ महत्वपूर्ण लोगों, संवेदनशील जगहों, लोकेशन, वाहनों के नंबर और फोटो-वीडियो संबंधी जानकारी भी शेयर की है।
- साउथ अफ्रीका से हारते ही फंसा पेच! अब कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया? समझें पूरा समीकरण… - June 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध पकड़ाया, किरायेदार बनकर रह रहा था, पुलिस को फोन में मिले कई अहम सबूत… - June 22, 2026
- शिव संग कुत्ता पूजे, अनोखी है ‘कुकुरदेव मंदिर’ की कहानी… - June 22, 2026


